Rajasthan Palanhar Yojana 2023: 0-18 वर्ष के अनाथ निसहाय बच्चो को सरकार देगी सहायता राशी

राजस्थान सरकार बच्चो की लिए कोई ना कोई योजना समय समय पर लाती रहती है| इन्ही योजना की कड़ी में राजस्थान सरकार ने 8 फरवरी 2005 को राजस्थान पालनहार योजना को चालू किया था| जिसके तहत राजस्थान में रह रहे अनाथ, निराश्रित एवं बच्चो को सहायता के रूप में कुछ निश्चित राशी दी जाती है| इस योजना का फायदा बच्चो के विकास एवं शिक्षा पर हो रहा है|

राजस्थान पालनहार योजना की सभी जानकारी हम आपको इस आर्टिकल में देंगे| आपके मन में सवाल होंगे की इस योजना के अंतर्गत कितनी सहायता राशी प्रदान की जाती है, इस योजना का प्रोसेस क्या है, किस माध्यम से राशी बच्चो तक पहुचती है| आपको सभी प्रसनो का जबाब इस आर्टिकल में है, आप अंत तक इस आर्टिकल को पढ़िए|

Rajasthan Palanhar Yojana 2023 Overview

Name Of The SchemeRajasthan Palanhar Yojana 2023
Other Nameराजस्थान पालनहार योजना 2023
StateRajasthan
DepartmentSocial Justice and Empowerment Department
ObjectiveTo Provide Incentives For Orphan and Helpless Childrens between 0-18 Age
BeneficiaryChildren of State [0-18 Age]
Application ModeOnline or Offline
Official Websitesje.rajasthan.gov.in

Rajasthan Palanhar Yojana 2023 क्या है?

इस योजना के तहत राजस्थान में निवास कर रहे है अनाथ, निराश्रित एवं गरीब बच्चो को सरकार की तरफ एक निश्चित सहायता राशी दी जाती है| राजस्थान पालनहार योजना के तहत 6 वर्ष से कम बच्चो को सरकार 500 रुपए देती थी लेकिन हाल ही में सरकार ने 500 रुपए से 750 रुपए कर दिए है और साथ ही 6-18 वर्ष के बच्चो को सरकार की तरफ से सहायता राशी के रूप में 1000 रुपए प्रति माह मिलते थे लेकिन अब ये बढ़ाकर 1500 रुपए कर दिए है|

और आपको बता दे की सरकार से ये सहायता राशी प्राप्त करने के लिए 2-6 वर्ष के बच्चो का आंगनबाड़ी में जाना जरुरी है और 6-18 वर्ष के बच्चो का स्कूल जाना जरुरी है वरना ये राशी नहीं दी जाएगी| इसके अलावा सरकार हर वर्ष अनाथ बच्चो को 2000 रुपए अलग से देती है जो की उनके कपड़ो, जूतों आदि केलिए होते है| (इसमें विधवा एवं नाता वाले वांछित है)

Rajasthan Palanhar Yojana 2023 पात्रता

राजस्थान पालनहार योजान के लिए कौन कौन बच्चे पात्र है, उसकी जानकारी हमने आपको निचे दे दी है, कृपया ध्यानपूर्वक निचे के बिंदुओं को पढ़े-

  • पालनहार के परिवार की वार्षिक आय 1.2 लाख रुपए से ज्यादा नहीं होनी चाइये|
  • बच्चा राजस्थान का निवासी होना चाइये|
  • राजस्थान पालनहार योजना का लाभ पाने ले लिए 2-6 वर्ष के बच्चो का आंगनबाड़ी एवं 6-18 वर्ष के बच्चो का स्कूल जाना अनिवार्य है|

Rajasthan Palanhar Yojana के लाभ एवं उद्देश्य

Rajasthan Palanhar Yojana से राजस्थान में निवास कर रहे अनाथ एवं निसहाय 18 वर्ष तक के बच्चो को काफी मदद पहुच रही है|

  • 0-6 वर्ष तक के बच्चो को प्रति माह 750 रुपए प्रदान किये जाते है|
  • 6-18 वर्ष तक के बच्चो को प्रति माह 1500 रुपए प्रदान किये जाते है|
  • हर वर्ष अतिरिक्त 2000 रुपए अन्य खर्चो के लिए प्रदान किये जाते है| (इसमें विधवा एवं नाता वाले वांछित है)

Rajasthan Palanhar Yojana Important Documents | पालनहार योजना आवश्यक दस्तावेज

राजस्थान पालनहार योजना के लिए कुछ जरुरी दस्तावेज आपके पास होने बहुत जरुरी है| अलग अलग परिस्थिती के लिए अलग अलग दस्तावेज की आवश्यकता होती है, तो उसी प्रकार अपने दस्तावेज तैयार कर लेवे|

  • अनाथ बच्चे – माता-पिता के मृत्यु प्रमाण-पत्र की प्रति
  • मृत्यु दण्ड/आजीवन कारावास प्राप्त माता/पिता के बच्चे – दण्डादेश की प्रति
  • निराश्रित पेंशन की पात्र विधवा माता के तीन बच्चे – विधवा पेंशन भुगतान आदेश की प्रति
  • कुष्ठ रोग से पीड़ित माता/पिता के बच्चे – सक्षम बोर्ड द्वारा जारी किये गये चिकित्सा प्रमाण पत्र की प्रति
  • HIV/AIDS पीड़ित माता/पिता के बच्चे – ए.आर.टी. सेन्टर द्वारा जारी ए.आर.डी. डायरी / ग्रीन कार्ड की प्रति
  • पुनर्विवाहित विधवा माता के बच्चे – पुनर्विवाह के प्रमाण पत्र की प्रति
  • नाता जाने वाली माता के तीन बच्चे – नाता गये हुए एक वर्ष से अधिक समय होने का प्रमाण पत्र
  • तलाकशुदा/परित्यक्ता महिला के बच्चे – तलाकशुदा/परित्यक्ता पेंशन भुगतान आदेश (पी.पी.ओं.) की प्रति
  • विशेष योग्यजन माता/पिता के बच्चे – 40 प्रतिशत या अधिक निःषक्तता के प्रमाण पत्र की प्रति

अन्य दस्तावेज

अन्य दस्तावेज जिसकी आपको Rajasthan Palanhar Yojana के लिए जररूत पड़ेगी, उनकी लिस्ट निचे दी गयी है-

  • बच्चे का आधार कार्ड
  • बच्चे का भामाशाह कार्ड
  • बच्चे का मूल निवास की फोटोकॉपी
  • आय प्रमाण पात्र (BPL परिवार तथा तलाकशुदा, परित्यक्ता, विधवा के लिए जरुरी नहीं)
  • अनाथ बच्चे के पालन पोषण करने के लिए पालन पोषण प्रमाण पत्र होना चाइये| जिन बच्चो के माता पिता का निधन हो गया हो या न्यायिक प्रक्रिया में आजीवन कारावास की सजा हो, उस स्थिति में बच्चे का ध्यान रखने वाले (रिश्तेदार या कोई और) को पालन पोषण प्रमाण पत्र की आवश्यकता पड़ती है|

How to Apply for Rajasthan Palanhar Yojana

ये प्रक्रिया बहुत आसान है, बस आपको कुछ स्टेस को फॉलो करना है, स्टेप्स निचे दिए गए है-

  • सर्वप्रथम आपको Social Justice and Empowerment Department की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना है और पालनहार योजना का Application Form आपको वह मिल जायेगा| या आप नजदीकी ई-मित्र से भी आप फॉर्म ले सकते हो|
  • इसके बाद आपको ध्यानपूर्वक सभी पूछी गयी जानकारी भर देनी है| फॉर्म भर देने के बाद एक बार फिरसे चेक कर लेवे|
  • फिर आपको इस आवेदन फॉर्म के साथ सभी जरुरी डॉक्यूमेंट जोड़ने होंगे|
  • लास्ट में आपको ये आवेदन फॉर्म के साथ सभी जरुरी डॉक्यूमेंट लेकर जिलाधिकारी के पास जाना होगा और ग्रामीण इलाको के विकास अधिकार के पास जाना होगा या आप पास के ई-मित्र में जाके भी ये सभी प्रक्रिया पूरी कर सकते है|
  • और आखिर में बच्चे के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जायेगा और लाभ मिलेगा|

Rajasthan Palanhar Yojana Status कैसे देखे

यदि आपने भी पालनहार योजना के लिए आवेदन कर दिया है और अपना Status देखना चाहते है तो आपको कुछ आसान सी स्टेप्स फॉलो करनी होगी|

  • सर्वप्रथम आपको Rajasthan JanSoochana Portal की ऑफिसियल वेबसाइट को खोल लेना है|
  • इस होम पेज पर आपको Schemes (योजना) का आप्शन दिखाई देगा, आपको उस पर क्लिक कर देना है|
  • क्लिक करते ही आपको कई योजना की लिस्ट दिखाई देगी, आपको उसमे पालनहार योजना को खोजना है और क्लिक कर देना है|
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन में नया पेज खुल जायेगा, उसके बाद आपको दोनों में से एक (Application Status या Payment Status) पर क्लिक कर देना है|
  • इसके पश्चात आपसे कुछ जानकारी पूछी जाएगी जैसे एप्लीकेशन नंबर, भुगतान वर्ष आदि, आपको जानकारी ध्यानपूर्वक भर देनी है|
  • सभी जानकारी भर देने के बाद आपको Search (खोजे) पर क्लिक कर देना है, आपको इससे सम्बंधित सभी जानकारी प्राप्त हो जाएगी|

Rajasthan Palanhar Yojana Beneficiary List देखे

राजस्थान पालनहार योजना की बेनिफिशियरी लिस्ट देखने के लिए आपको ऊपर बताये गए सभी स्टेप्स फॉलो करने होंगे| बस आपको जहा बेनिफिशियरी लिस्ट आप्शन दिखे वहा क्लिक कर देना है, और आपके सामने बेनिफिशियरी लिस्ट आ जाएगी|

Rajasthan Palanhar Yojana हेल्पलाइन नंबर

यदि आप Rajasthan Palanhar Yojana से सम्बंधित किसी प्रकार की समस्या फेस करते है, तो आप जनसूचना पोर्टल के हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके अपनी समस्या का समाधान निकलवा सकते है| और किसी भी प्रकार की योजना के लिए पूछताछ के लिए भी आप हेल्प ले सकते है|

  • पता : निदेशालय, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, जयपुर (राज.) 
  • हेल्पलाइन नंबर: 0141-2226604

Chiranjeevi Yojana Hospital List District Wise [All Disctrict]: चिरंजवी योजना अस्पताल लिस्ट

Conclusion

इस आर्टिकल में हमने आपको राजस्थान पालनहार योजना से जुडी सभी जानकारी देने की कोशिश की है| आशा करते है की आपको ये आर्टिकल पसंद आया होगा|

FAQ’s: Rajasthan Palanhar Yojana से जुड़े कुछ सवाल

राजस्थान पालनहार योजना के अंतर्गत 0-6 वर्ष तक के बच्चो कितनी सहायता राशी मिलती है?

सरकार की तरफ से 0-6 वर्ष तक के बच्चो 750 रुपए की सहायता राशी मिलती है|

राजस्थान पालनहार योजना के अंतर्गत 6-18 वर्ष तक के बच्चो कितनी सहायता राशी मिलती है?

पालनहार योजना के अंतर्गत 6-18 वर्ष तक के बच्चो 1500 रुपए की सहायता राशी मिलती है|

राजस्थान पालनहार योजना का लाभ कौन कौन ले सकता है?

राजस्थान के मूल निवासी इस योजना का लाभ उठा सकते है| पालनहार बच्चा कम से कम 3 वर्ष तक राजस्थान राज्य में निवाषित होना चाइये|

पालनहार योजना कब शुरू की गयी थी?

राजस्थान में पालनहार योजना को 8 फरवरी 2005 शुरू किया गया था|

Leave a Comment