Mohanlal Sukhadia कौन थे? कितने साल तक मोहनलाल सुखाड़िया राजस्थान के CM रहे?

मोहनलाल सुखाड़िया (31 जुलाई 1916 – 2 फ़रवरी 1982)

मोहनलाल सुखाड़िया का जन्म 31 जुलाई 1916 को राजस्थान के झालावाड़ जिले में एक जैन परिवार में हुआ था| राजस्थान के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञों में से एक मोहनलाल सुखाड़िया को “आधुनिक राजस्थान का निर्माता” भी कहा जाता है| ये 17 साल (1954-1971) तक राजस्थान के मुख्यमंत्री रहे| साथ ही इनके नाम पर उदयपुर, राजस्थान में विश्वविद्यालय भी खोला गया|

Mohanlal Suhkadia

Mohanlal Sukhadia से जुडी कुछ जानकारी

नाम मोहनलाल सुखाड़िया
जन्म तिथि 31 जुलाई 1916
निधन तिथि 2 फ़रवरी 1982
जन्मस्थान झालावाड़, राजस्थान
मृत्यु स्थान बीकानेर, राजस्थान
पिता का नाम पुरुषोत्तम लाल सुखाड़िया
राजस्थान मुख्यमंत्री कार्यकाल 17 साल
राजनितिक दल कांग्रेस

मोहनलाल सुखाड़िया का जन्म और शिक्षा

मोहनलाल सुखाड़िया का जन्म झालावाड, राजस्थान में 31 जुलाई 1916 को हुआ| नाथद्वारा और उदयपुर से अपनी प्राथमिक शिक्षा ग्रहण करने के बाद मोहनलाल इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा करने के लिए बम्बई आ गए| उन्होंने अपनी डिप्लोमा वीरमाता जीजाबाई टेक्नोलॉजीकल इंस्टीट्यूट (वी.जे.टी.आई.)से प्राप्त की थी| वह पर वे छात्र संगठन के महासचिव चुने गए, वही से उन्होंने राजनीती में पैर रखा|

मोहनलाल सुखाड़िया का विवाह

मोहनलाल सुखाड़िया ने हिन्दू रीती रिवाज से 1 जून,1938 को ब्यावर में  इंदुबाला सुखाड़िया के साथ अंतर्जातीय विवाह कर लिया| परिवार को बिना बताये शादी करने पर परिवारजनों में काफी आक्रोश और दुःख था| इस विवाह से उनकी माँ बहुत दुखी थी| जब वे विवाह के पश्चात नाथद्वारा माँ तथा पिताजी का आशीर्वाद लेने पहुचे तब उन्हें बहुत आत्मग्लानि हुई लेकिन घर जाना भी जरुरी था| लेकिन मोहनलाल सुखाड़िया के दोस्तों ने उनका साथ कभी नहीं छोड़ा और इस मुश्किल की घडी में भी साथ देते रहे|

मोहनलाल सुखाड़िया का राजनीती में आगमन

मोहनलाल सुखाड़िया अपने कॉलेज के समय ही छात्र संगठन के महासचिव चुने गए थे तब से उनकी रूचि राजनीती में और बढ़ गयी| मुंबई से शिक्षा पूरी करने के बाद मोहनलाल सुखाड़िया फिरसे नाथद्वारा आ गये और इलेक्ट्रीक दुकान खोल दी और उसमे ही काम करते रहे| उसी दुकान में मोहनलाल सुखाड़िया अपने दोस्तों से अंग्रेजो के कुशासन के बारे चर्चा करते थे|

कॉलेज के समय वे कई बड़े बड़े राजनीतिज्ञों के समपर्क में आये, सरदार वल्लभभाई पटेल, सुभाष चन्द्र बोस, अशोक मेहता और अन्य नामी राजनीतिज्ञों से मिले|

दुकान चलाने के साथ ही उन्होंने राजनीती में फिरसे आगमन किया, लोगो के पसंदीदा चेहरे में से एक हो गए| उसके बाद वे 10 बार विधायक पद रहे|

राजस्थान मुख्यमंत्री कार्यकाल: मोहनलाल सुखाड़िया

मोहनलाल सुखाड़िया राजस्थान के 17 साल तक मुख्यमंत्री रहे, सुखाड़िया के नाम कुल 6038 दिन मुख्यमंत्री पद पर रहने का रिकॉर्ड है| वे 1954 से 1971 तक राजस्थान के मुख्यमंत्री बने रहे । इसके बाद मोहनलाल सुखाड़िया कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के राज्यपाल भी रहे।

मोहनलाल सुखाड़िया का निधन

मोहनलाल सुखाड़िया का निधन बीकानेर, राजस्थान में 2 फ़रवरी 1982 को हुआ| उस दिन सभी तरफ शोक का माहौल था|

FAQ’s: मोहनलाल सुखाड़िया

मोहनलाल सुखाड़िया का जन्म कब हुआ था?

मोहनलाल सुखाड़िया का जन्म 31 जुलाई 1916 को झालावाड़, राजस्थान में हुआ था|

मोहनलाल सुखाड़िया का मृत्य कब हुई थी ?

मोहनलाल सुखाड़िया की मृत्यु 2 फ़रवरी 1982 को बीकानेर ,राजस्थान में हुई थी|

मोहनलाल सुखाड़िया कितने वर्षो तक राजस्थान के मुख्यमंत्री रहे?

मोहनलाल सुखाड़िया 17 वर्षो तक राजस्थान के मुख्यमंत्री रहे थे|

Leave a Comment