Rajasthan Pariksha Adhiniyam 2022 | राजस्थान परीक्षा अधिनियम 2022, नक़ल करने वालो को उम्रकैद

Rajasthan Pariksha Adhiniyam 2022: जैसा की आप सब लोग जानते है की राजस्थान में पिछले 5 सालो में 17 पेपर लीक के मामले सामने आये है| सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे है विद्यार्थीयो के लिए इससे बड़ा दुःख क्या हो सकता है, जिस पेपर के लिए वे कई महीनो, सालो से तैयारी कर रहे है वो पेपर लीक होने वाला है और परीक्षा रद्द होने वाली है|

इस समस्या से निपटने के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान परीक्षा अधिनियम 2022 लागू कर दिया| क्या है राजस्थान परीक्षा अधिनियम 2022, कैसे काम करता है सब कुछ जानेंगे इस आर्टिकल में, तो बने रहिये अंत तक|

Rajasthan Pariksha Adhiniyam 2022 क्या है?

राजस्थान में पेपर लीक पर लगाम लगाने के लिए राजस्थान ने 5 अप्रैल 2022 को राजस्थान परीक्षा अधिनियम 2022 जिसके अंतर्गत नक़ल करने वाले व्यक्ति को 10 वर्ष का कारावास और 10 करोड़ का जुर्मना भरना पड़ेगा| सरकारी परीक्षा के लिए अनुचित साधनों का उपयोग पर लगाम कसने के लिए ये अधिनियम राजस्थान विधानसभा में पारित किया गया है|

इस अधिनियम को लागू होने के बाद सरकारी परीक्षाओ की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों ने राहत की साँस ली| क्युकी विद्यार्थियों ने अपना कई समय पेपर की तैयारी में गवा दिया और आगे जाकर वो पेपर ही रद्द हो गए|

लेकिन राजस्थान परीक्षा अधिनियम 2022 यही तक सिमित नहीं था, पेपर लीक के घोर संकट को देखते हुए सरकार को और कठोर विचार विधानसभा में रझने पड़े और परिणाम स्वरुप राजस्थान परीक्षा अधिनियम 2022 में संसोधन किया गया और पेपर लीक करने वाले व्यक्ति तथा इस प्रक्रिया में शामिल सभी लोगो को आजीवन कारावास यानि उम्रकैद का प्रावधान बनाया गया है|

Rajasthan Pariksha Adhiniyam 2022 का उद्देश्य

  • राजस्थान राज्य में पेपर लीक एक राष्ट्रीय मुद्दा बन चूका था, सरकार को कड़े से कड़े नियम लागू करके इसके लिए रोकथाम का करना था|
  • पिछले 5 वर्षो में करीब 17 बार पेपर लीक के मामले सामने आये, इस समस्या से निपटने के लिए उपाय|
  • सरकारी परीक्षाओ के लिए उपयोग में आने वाले अनुचित साधनों के रोकथाम के लिए हल|

Rajasthan Pariksha Adhiniyam 2022 निष्कर्ष

Rajasthan Pariksha Adhiniyam 2022 लगाने से पेपर लीक मामलो में कमी देखी गयी है| राजस्थान सरकार ने कड़े से कड़े नियम लागू करके इस घटिया कम करने वाले माफियाओं का तमाचा जड़ दिया है| आशा करते है की राजस्थान परीक्षा अधिनियम 2022 से लागू होने से भविष्य में स्थिति सही बनी रहे ताकि जो विद्यार्थी परीक्षा के लायक है, वो ही उस पोस्ट पर जा सके|

रेगुलर पेपर लीक से सभी विद्यार्थी सरकार से काफी नाराज़ हो चुके थे और गहलोत सरकार को पेपर लीक के लिए विपक्षियो से बहुत कुछ सुनने को मिला, तो राजस्थान सरकार के लिए ये जरुरी हो गया की वे पेपर लीक के लिए कड़ी से कड़ी सजा का प्रावधान बनाये|

EMRS Exam Date 2023: एकलव्य मॉडल स्कूल भर्ती की परीक्षा तिथि घोषित, यहाँ से देखे

Conclusion

इस आर्टिकल में हमने आपको Rajasthan Pariksha Adhiniyam 2022 से जुडी सभी जानकारी देनी का प्रयास किया, आशा करते है ही आपको ये आर्टिकल पसंद आया होगा|

Rajasthan Pariksha Adhiniyam 2022 क्यों लागू किया गया?

सरकारी परीक्षाओ में अनुचित साधनों और पेपर लीक के रोकथाम के लिए|

राजस्थान परीक्षा अधिनियम 2022 कब लागू किया गया?

राजस्थान के राज्यपाल को 5 अप्रैल 2022 को ये अधिनियम लागू करने के आदेश मिले|

Rajasthan Pariksha Adhiniyam 2022 के तहत अपराधी को कौनसी सजा का प्रावधान है?

राजस्थान परीक्षा अधिनियम 2022 के तहत अपराधी को आजीवन कारावास का प्रावधान बनाया गया है|

Leave a Comment